नयागांव। सोमवार को शाम को नयागांव में जावद चौराहे पर बाइक सवार दो युवक ट्रैफिक स्टेपर से टकरा गए। जिसके कारण दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा तेज़ गति से वाहन न चले इसके लिए जावद चौराहे पर ट्रैफिक स्टेपर लगाए गए थे। शाम के वक्त बाइक सवार दो युवक जावद से नयागांव आते वक्त इन्ही ट्रैफिक स्टेपर से टकरा गए। जिन्हे टोल कम्पनी की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी भयानक थी की टकराने के बाद एक युवक तो हवा में उछल कर निम्बाहेड़ा रोड़ पर जा गिरा। गनिमत रही कि उस समय कोई वाहन नही आ रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही नयागांव-जावरा फोरलेन टोल कम्पनी द्वारा गत दिनो सड़क पर डामरीकरण किया गया था। जिसके कारण स्पीड ब्रेकर हटाने से दुर्घटना को रोकने के लिऐं स्टेपर लगाये गये। लेकिन दुर्घटना तो नही रूकी और उल्टा रोजाना इन स्टेपर से टकराने से दुर्घटना होती रहती है। इधर नयागांव-जावरा टोल कम्पनी द्वारा रोड़ की मरम्मत तो कर ली गई, परंतु फोरलेन पर लगने वाले संकेत के बोर्ड नही होने से भी दुर्घटना हो रही है।