BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 8:19 pm
BIG NEWS : घर-घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश, शहर से लेकर गांवों तक सजे पांडाल, जिले में एक हजार से अधिक स्थानों पर स्थापना, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। देशभर में मंगलवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। बाजारों में दिनभर रौनक रही। शहर में बीपीएल चौराहा से लेकर गांधी चौराहा तक दुकानें सजी रही। शुभ मुहूर्त में भक्त गणपति बप्पा को लेने पहुंचे। बच्चों से लेकर बड़ों बुजुर्गों तक गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
घर-घर गणपति की स्थापना के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणपति बप्पा के आकर्षक पंडाल सजाए गए है। शुभ महूर्त में गणेश भगवान की स्थापना की गई। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में हर दिन धार्मिक आयोजन होंगे। प्रशासन के अनुसार, शहर में चौक-चौराहों पर 250 से अधिक स्थानों पर गणेश स्थापना की गई है। वहीं जिले में एक हजार से अधिक जगह पंडालों में गणेश स्थापना की गई है। इस बार खास तौर से भगवान गणेश चंद्रयान-3 के साथ बांसुरी लिए रिद्धि-सिद्धि के साथ प्रतिमाएं बाजारों में नजर आईं। वहीं अधिकांश श्रद्धालुओं में इको फ्रेंडली मूर्तियां खरीदी। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE