BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 2:45 pm
KHABAR : ज्ञानोदय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने दिखाए जलवे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज्ञानोदय महाविद्यालय के छात्रों ने श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। संस्था के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्रों का विश्वविद्यालयीन स्पर्धा के लिए चयन हुआ। प्रथम दिन जिले के अलग-अलग कॉलेज के छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। 
युवा उत्सव प्रभारी डॉ विनीत डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि एकल गायन सुगम विधा में बालकवि बैरागी कॉलेज कि छात्रा सुरुचि बारेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल गायन शास्त्रीय विद्या में द्वितीय स्थान सुरुचि बारेट तथा एकल गायन पाश्चात्य विधा में सरगम पिता मुन्नालाल द्वितीय स्थान तथा समूह गायन भारतीय विधा में दिया अहीर, परिना बजाज, श्रेया गिरी, सौम्या जोशी, विशाखा सैनी, मुनीर शेख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में राधा पाटीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मंचीय कार्यक्रम में नृत्य भाग गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता का विषय मेरा वोट मेरा प्रदेश की थीम थी। निर्णायक दल द्वारा को सभी विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का प्रतिनिधित्व प्रो किरण नाहटा तथा डॉ रति मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सह-संयोजक प्रो केतन खंडेलवाल, डॉ श्रद्धा आर्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE