चित्तौड़गढ़ । चातुर्मास के अंतर्गत ओजस्वी वक्ता दिवाकर ज्योति जय श्री जी म सा राजश्री जी म सा के सानिध्य में धर्माराधना के साथ ही तपस्या जारी है। खातर महल में साध्वीवृन्द के सानिध्य में धर्म सभा में तपस्विनी निर्मला कर्णावत के 26 उपवास, तपस्वी मांगीलाल धींग के 25 उपवास, तपस्वी अरुण मेहता के 11 उपवास, तपस्विनी सोनल भड़कत्या के 9 उपवास, और मधुर प्रवचनकार, मधुर गायिका साध्वी समीक्षा श्रीजी म सा के 5 उपवास के प्रत्याख्यान हुए। मंगलवार 26 सितंबर को परम पूज्य गुरुदेव हुक्मीचंद जी म सा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 27 सितंबर को सामूहिक दया व्रत का आयोजन रखा जाएगा।