मनासा। ओबीसी महासभा की दिनांक 24 सितंबर रविवार को भादवा माता में रावत मीणा समाज धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संभाग अध्यक्ष देवा गुर्जर की सहमति से मान सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सावन को ओबीसी नीमच जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही ओबीसी जिला अध्यक्ष राजाराम रावत द्वारा ओबीसी संभाग अध्यक्ष देवा गुर्जर की सहमति से ओबीसी जिला युवा संगठन प्रभारी ओमप्रकाश लोधी व मनासा ओबीसी तहसील अध्यक्ष पद पर बाबूलाल रावत व मनासा तहसील युवा ओबीसी अध्यक्ष पद पर सावन चौहान, मनासा ओबीसी मीडिया प्रभारी श्रीराम रामनगर को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी द्वारा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से ओबीसी संगठन में काम करने का वचन दिया गया।