मोरवन। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर दड़ौली पंचायत के अंतर्गत आने वाला अम्बा माता बांध आज आखिरकार जलक ही गया। रविवार दोपहर हुई क्षेत्र में तेज बारिश से अम्बा माता बांध में पानी की आवाक तेज हुई शाम होते होते बांध की चादर चल गई।चादर चलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र से काफी संख्या में लोग चादर का नजारा देखने पहुंचने लगे।चादर चलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खासकर किसानों में खुशी व्याप्त है गौरतलब है कि अंबा माता बांध लपालप होने के बाद बेस्ट वेयर का पानी सीधा मोरवन बांध में जाता है जिससे मोरवन बांध का जल स्तर बढ़ता है अंबा माता बांध की चादर चलने से मोरवन बांध का जलस्तर भी बढ़ेगा वर्तमान में मोरवन बांध का जल स्थल 36 फिट है आज हुई बारिश से मोरवन बांध में 2 फिट पानी की आवक के साथ 36 फिट पहुंचा मोरवन बांध में पानी की आवक चालू है सुबह तक जल स्तर और बड़ने की संभावना है।