BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 12:00 pm
KHABAR : आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने किया राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान, एडवोकेट मीनू लालवानी ने कहा- ईश्वर की सौगात, त्याग समर्पण का नाम है बेटियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजमाता विजय राजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा निरंतर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए आज राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर शाम 5.00 बजे राजमाता विजय राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय में पहुंचकर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को संस्था की टीम के द्वारा टिफिन, बच्चों के खिलौने, फल फ्रूट व मोतियों की माला पहनकर सम्मानित किया गया है इस अवसर पर आराध्या संयोजिका एडवोकेट  मीनू लालवानी ने बताया कि आज राष्ट्रीय बेटी दिवस पर हमें एक बार फिर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं।
साथ ही यह भी बताया कि भविष्य बचाए रखने के लिए बेटियों का संरक्षण जरूरी है, आज बेटियां वो हर काम कर सकती है जिसके लिए माता-पिता बेटों पर निर्भर होते हैं इसलिए बेटियों को भी वही संस्कार लालन-पालन व शिक्षा दें जो हर बेटों के लिए सोचते हैं सभी को सोच में परिवर्तन लाना होगा जिसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है बेटिया तभी आगे बढ़ेगी जब खुद माताए जागरूक होगी बेटियां बोझ नहीं बल्कि मजबूत सहारा होती है राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर सभी मातृ शक्तियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर समाजसेवी नीता तुगनावत, अर्चना जोशी,शोभना रोहिणा, दिव्या लालवानी, नेहा दादवानी, मीना रोहिणा, सोनिया रोहिणा, ज्योति रोहिणा, प्रोफेसर हेमकांत तुगनावत, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा, चंद्र प्रकाश मोमू लालवानी, दिलीप लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE