BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 12:17 pm
BIG REPORT : 19 तरह के फूलों से सजा श्रीसांवलियाजी मंदिर, एककादशी मेले के लिए कोलकाता, पुणे, दिल्ली से मंगवाए फ्लावर्स, पढे़ मुकेश पार्टनर खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। श्री सांवलिया जी में आज से जल-झूलनी एकादशी मेला शुरू हो रहा है। इसके लिए पूरे मंदिर को 19 तरह के अलग-अलग सजावटी फूल-पत्तों से सजाया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है, जो सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है। इसके लिए कोलकाता, पुणे और दिल्ली से स्पेशल फूल मंगवाए गए हैं और 180 बंगाली वर्कर्स ने मिलकर यह काम किया है।


इसके अलावा भी मंदिर में फसाड लाइटिंग और 3क् प्रोजेक्शन मैपिंग का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इस बार मंदिर में की गई 3क् लाइट्स और भव्य सजावट को देखकर ना सिर्फ श्रद्धालु बल्कि मंदिर मंडल के पदाधिकारी और कर्मचारी भी काफी उत्साहित हैं।
जल-झूलनी मेले का आज से होगा आगाज प्रोग्राम की शुरुआत श्री सांवलिया जी गुरु विद्यापीठ के बच्चों द्वारा मंत्र उच्चारण कर किया जाएगा। दोपहर 2 बजे मेले का आगाज होगा। मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी का मंदिर पर करोड़ों लोगों की आस्था है। देश के अलग अलग कोनों से लोग यहां ठाकुर जी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर श्रद्धालु हर महीने करोड़ों रुपए का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर में जल-झूलनी एकादशी का पर्व सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। इन तीन दिनों में यहां पर मेला भरता है। इस उत्सव में लाखों लोग भाग लेने आते हैं।


180 बंगाली वर्कर्स कर रहे मंदिर को सजाने का काम
जल-झूलनी एकादशी मेले को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के सीईओ अभिषेक गोयल ने बताया कि मंदिर का यह बड़ा पर्व होने के कारण इस बार कुछ अलग करना था। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसके लिए स्पेशल कोलकाता, पुणे और दिल्ली से सजावटी फूल और पत्ते मंगवाए गए हैं।


इन फूलों से सजा मंदिर
सीईओ अभिषेक गोयल ने बताया कि कोलकाता से 19 तरह के फूल-पत्ते मंगवाए गए हैं। यहां गुलाब, कार्नेशन, क्रिसंथेमम, रजनीगंधा लड़ी, सेवेंथी लड़ी, पर्पल और पिंक कलर के डेजी फूल, बेबी ब्रेथ, बेबी रोज, स्टार, ग्रीन बटन डेजी, एरिका, सिटाबेल, ैव्प्, चाइना पाम, एलीफेंट ग्रास, एंथोरियम, रजनीगंधा स्टिक, कनार पिंक, मुरैया फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया है।


मंदिर में लगाई गई फसाड लाइट
मंदिर मंडल के सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि मंदिर में फसाड लाइटिंग और 3क् प्रोजेक्शन मैपिंग का काम भी चल रहा है। मंदिर में लाइटिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही है। मंदिर में लगाने के लिए लाइटिंग और अन्य सभी आइटम जो लाए गए हैं, वह देश के उच्चतम ब्रांड सूर्य कंपनी का है। यह लगभग साढ़े 15 करोड़ का काम है। फसाड लाइटिंग पूरे मंदिर में लगाई गई और प्रोजेक्टर से एक प्रोजेक्शन मैपिंग का वीडियो मंदिर के ऊपर चलाया जाएगा। पूरे मंदिर की 3क् स्कैनिंग की हुई है और यहां 6 इंटरनेशनल कंपनी बारको के प्रोजेक्टर लगाए गए है। इसके माध्यम से श्री सांवलिया जी की स्टोरी दिखाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE