नीमच। शहर में यादव महासभा के तत्वाधान में 99 वे फूल डोल ग्यारस के अवसर पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में यादव समाज के युवक और युवतियां हाथों में धर्म ध्वजा और तिरंगा लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहन पर सवार होकर नीमच की सड़कों पर निकले। भव्य वाहन रैली में ट्रैक्टर और खुली जीप व टेंपो में यादव महासभा के पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए। रैली के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। वाहन रैली यादव मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर आशीष भवन, विजय टाकीज़ चौराहा, टैगोर मार्ग, ग्वालटोली,शोरुम चौराहा और शहर के मुख्य मार्गाे से होकर पुनः सत्यनारायण मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। दोपहर में डोल ग्यारस के अवसर पर विशाल समारोह का आयोजन होगा। फूलडोल ग्यारस को यादव समाज द्वारा स्वाभिमान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वाहन रैली का शहर के मार्गों पर पुरुष वर्ष कर स्वागत किया गया।