BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल के आईएसबीटी से हटाया अतिक्रमण,.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल स्मृति में पांच दिवसीय योग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन पर भोपाल में.. <<     KHABAR : इंदौर के तलावली चांदा सांई मंदिर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले का गांव सांडिया और पुख्ता सूचना,.. <<     NEWS : गुलाबचंद खंडेलवाल मरणोपरांत दे गए दो.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 8 दिन पूर्व.. <<     NEWS : पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में फरार दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 5:40 pm
NEWS : चितौड़ में जागृत महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित, राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्ती भूमिका - संध्या टिपरे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ ।  राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सेवा प्रमुख संध्या टिपरे ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में महिलाओं का सदेव विशिष्ठ और सम्मानिय स्थान रहा हैं, इसी का प्रभाव रहा की मुगल और अंग्रेज साम्राज्य की गुलामी के लंबे काल खंड के बाद भी आज भी जीवंत भारतीय संस्कृति का दृश्य देख रहे हैं, उसमे मातृ शक्ति की ही प्रमुख भूमिका रही हे। ये विचार उन्होंने  महिला समन्वय द्वारा आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन संवर्धिनी के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के नाते बोलते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा की चित्तौड़गढ़ के इतिहास से संपूर्ण विश्व प्रेरणा लेता है तो हमे तो इस धरा में जन्म लेने का अवसर मिला है तो हमारा दायित्व है कि समाज की आने वाली पीढ़ी को इस इतिहास से अवगत कराए ताकि भारतीय परंपराओं से सम्पूर्ण विश्व प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा की चित्तौड़  प्रांत में प्रत्येक जिला केंद्र पर मातृशक्ति सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेने हेतु अभियान पूर्वक प्रयास किए जाने की आज जरूरत है, ताकि भावी पीढ़ी इससे वंचित नही रहे और समाज को समृद्ध बनाने में योगदान कर गर्वानुभूति कर सके। कार्यक्रम में विशिष्ठ मंचासीन अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका और अखिल भारतीय निधि प्रमुख वंदना वजीरानी और महिला समन्वयक की प्रांत संयोजिका रजनी डांगी ने कहा कि परिवार और समाज को बौद्धिक धरातल पर समृद्ध और संपन्न बनाने में मातृशक्ति अपनी शक्ति को पहचाने और स्वयं के कार्य के साथ साथ राष्ट्र के  प्रति अपने दायित्व को भी महत्व दे।  कार्यक्रम व सम्मेलन संयोजिका एडवोकेट विमला सेठिया ने मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन शुभारंभ किया। देशभक्ति की सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। तीन सत्रों में आयोजित चर्चा सत्र में ममता शारदा एवम ललिता खंडेलवाल, सुशीला लड्ढा, राधिका लड्ढा एवं लता पण्डया ने विभिन्न विषय पर चर्चा कर महिलाओ का दिशा बोध किया। 


समापन सत्र में राधिका लड्ढा ने कहा की राष्ट्रवादी विचारो से महिलाओं को जोड़कर महिलाओं में स्वाभिमान जगाने का यह स्वागत योग्य प्रयास है। क्योंकि महिलाओ के अग्रणी स्थान को देखते हुए ही सरकार ने भी महिला आरक्षण का कदम उठा कर और राष्ट्रपति आदिवासी महिला को बनाकर मातृशक्ति को उच्च स्थान पर ले जाने के संकल्प को प्राथमिकता दी हैं और हम महिलाओ को भी अब जागृत होना पड़ेगा। मोनिका उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन कर मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया तो संचालन ललिता खंडेलवाल व ललिता राठौड़ ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने 500 से अधिक संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रियंका जैन, ममता शारदा, सीमा मेहता, सुगना, रश्मि भटनागर, अदिति भाटी, भारती वैष्णव, प्रतिभा तिवारी ने मंचासीन अतिथियों का शॉल व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE