BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 6:09 pm
KHABAR : तेजा दशमी पर निकली बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा, जय बाबा री... के जयघोष साथ रंगबिरंगी विद्युत तुलिकाओ और फूलों से सजी बग्घी में विराजित बाबा, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जय बाबा री... के जयघोष साथ रंगबिरंगी विद्युत तुलिकाओ और फूलों से सजी बग्घी में विराजित बाबा की मनमोहक प्रतिमा, जगह- जगह मंचों से बरसते फूल  बैंड- बाजों, भजनों और ढोल पर झूमते सैकड़ों भक्त... मनमोहक सजी-धजी झांकी...आगे- आगे धर्मध्वजा लिए चल रहे भक्त यह नजारा था रविवार को भादौ तेजा दशमी पर निकली श्री बाबा रामदेव की शोभा यात्रा का।


नगर में बाबा रामदेव सेवा समिति ओर वासुदेव समाजजनो ने तेजाजी दशमी पर शाम के समय गौशाला मार्ग से बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें आगे ध्वज लिए धवजाधारी चल रहे थे। पीछे भजन मंडली बाबा रामदेव के सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दे रही थी। सुसज्जित बग्घी में बाबा रामदेव के चित्र स्थापित किए जा रहे थे, जिसके रास्तेभर लोगों ने दर्शन- पूजन किए। यात्रा शहर के तालाब चौक, दांगी मोहल्ला, माली मोहल्ला होते हुए गुरुवा दरवाजा स्थित रामदेव बाबा मंदिर पहुंची। यहां महाआरती कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान रास्तेभर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय महोत्सव के तहत नवमी  मंदिर में सुबह भंडारे का आयोजन किया गया था वही रात्रि में भजन-कीर्तन कर रतजगा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE