चित्तौड़गढ़। दिगंबर जैन श्रावकों ने दसलक्षण पर्व के दौरान सातवें दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया। संरक्षक राजकुमार गदिया ने बताया कि सुबह प्रतिदिन अभिषेक,शांतिधारा,पूजन,विधान आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाते है।महिला महासमिति अध्यक्ष मंजु सेठी ने बताया कि शाम को प्रतिदिन आरती,शास्त्र वाचन व धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है इसमें महिला,युवा वर्ग के साथ समाज के वरिष्ठ लोग भी भाग ले रहे हैं। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। संरक्षिका नम्रता गदिया ने बताया कि शाम को प्रतिदिन ओम प्रकाश गदिया पूर्व अध्यक्ष सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा शास्त्र वाचन किया जाता है जिसमें समाज के श्रावक जिनवाणी का श्रवण करते है। महामंत्री आशा वैद ने जानकारी देते हुए बताया कि तेरस बुधवार को ढूंचा बाजार स्थित मंदिर जी में महाआरती का कार्यक्रम होगा।