BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 7:32 pm
REPORT : जीरन हॉस्पिटल की समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात, डीएम जैन ने दिया आश्वसान, बोले- जल्द करूंगा औचक निरीक्षण, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

नीमच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में चिकित्सको की कमी एवं अन्य अव्यवस्थाओ को लेकर सोमवार को प्रेस परिषद जीरन के अध्यक्ष हरिओम माली और पार्षद प्रतिनिधि राजेश लक्षकार ने कलेक्टर दिनेश जी जैन से मुलाकात की।  जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त समस्याओं के बारे में बताते हुए कलेक्टर दिनेश जैन को बताया कि वर्तमान में जीरन में सिर्फ एक ही डॉक्टर है जबकि यहा पर छः डॉक्टरों के पद निर्धारित है। स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन आ गई है लेकिन उसे ऑपरेट करने के लिए अभी तक ऑपरेटर नियुक्त नहीं किया गया है। कोरोना काल मे क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा एक एम्बुलेंस दी गई थी लेकिन दो साल बाद भी ड्राइवर की नियुक्ति नहीं कि गई जिसके चलते स्थानीय लोगो को एम्बुलेंस का फायदा नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर कितनी बजे से कितनी बजे तक बैठते इसका भी कहीं उल्लेख नहीं किया गया है, मरीज डॉक्टर का इंतजार करने के लिए घण्टो तक बैठे रहते है। डॉक्टर के समय पर उपलब्ध न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को दवाई तक नसीब नहीं हो रहीं है। कलेक्टर  जैन ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और इनके त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर जैन ने कहा कि मैं स्वयं भी जीरन स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने आऊँगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE