BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 8:15 pm
KHABAR : महावीर फतेह करे सेवा संस्था ने सनातन धर्म के सानिध्य में धूमधाम के साथ मनाया डोल ग्यारस का पर्व, शहर में निकला भव्य चल समारोह, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। शहर में डोल ग्यारस के अवसर पर नेहरू बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से डोल ग्यारस का  जुलूस शुरू हुआ जिसमें हिंदुत्व धर्म के धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसमे मातृशक्ति महिलाएं भी शामिल हुई पूरे शहर भर के मंदिरों के वेवान इसमें शामिल हुए जिनकी संख्या 40 से 41 बताई गई ढोल डीजे के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए वेवण शहर के मुख्य मार्गाे से सदर बाजार घंटाघर धान मंडी, मंडी गेट प्रतापगढ़ की पुलिया पर होते हुए मां शिवना नदी के तट पर पूजा अर्चना की जाएगी। गोपाल शर्मा ने बताया कि आज जलझूलनी एकादशी है जन्माष्टमी के बाद आज भगवान को नहलाने के लिए ले जाया जाता है यह परंपरा सदियों से चली आ रही है उसी क्रम में मंदसौर के करीब 41 मंदिरों से भगवान के वेवन जा रहे हैं भगवान इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी सनातनी धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है वहीं शहर कोतवाली थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया कि आज जलझूलनी ग्यारस पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है जगह-जगह चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE