BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 10:40 am
BIG NEWS :सरवानिया महाराज में डोल ग्यारस पर निकले ठाकुर जी के बेवाण, पहलवानों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में डोल ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। सोमवार को दोपहर एक बजे सभी मंदिरों में आरती के पश्चात डोल ग्यारस का चल समारोह शुरू हुआ। नगर के चारभुजा नाथ, राम-जानकी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर, माली समाज मंदिर, सुथार समाज मंदिर सहित अन्य मंदिरों से भगवान के बेवाण में भगवान को पूजा-अर्चना कर विराजित किया गया। ढोल-ढमाकों के साथ बेवाण में विराजित भगवान रावला चौक पर एकत्रित हुए। जहां बजरंग व्यायाम शाला के पहलवान ने करतब दिखाए। 
दोपहर 3 बजे बजे रावला चौक से अखाड़े के साथ चल समारोह शुरू हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए उपरेडा रोड स्थिति देव तलाई पहुँचा। जहां पर भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत बेवाण में विराजित भगवान को पुनः मंदिर ले जाया गया। इस अवसर पर लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी, पूरा नगर धर्ममय लग रहा था। पूरे रास्ते मे लोग चारभुजा नाथ की जय, प्रभु आपकी जय हो का उद्घोष करते हुए दिख रहे थे। इस चल समारोह के दौरान भगवान की सेवा करने वाले स्थानीय सेवक और पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में पूरी तरह मुस्तैद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE