BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 6:09 pm
BIG NEWS: जलझूलनी एकादशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, अखाडा पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, ढोल-ताशों की धुन पर जमकर थिरके युवा, पढ़े खबर      

Share On:-

चीताखेड़ा। जलझूलनी एकादशी के पावन त्यौहार पर भगवान चारभुजा नाथ मंदिर में विराजित ब्रह्मांड नायक, परमात्मा कृष्ण बाल स्वरूप मुखोटे को संचित विशेष विमान में विराजमान होकर भक्तों के कंधों पर बैठकर गांव की जनता की हाल जानने ढोल धमाके और डीजे के साथ बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ नगर भ्रमण पर निकले। 
चल समारोह गांव श्री चारभुजा मंदिर से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद जुलुस बड़ी होली चौक, गणपति चौक, मानक चौक होते हुए नीम चौक पहुंचा। इस दौरान ढोल-ताशे की धुन पर युवा वर्ग लेजिम बजाते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों ने भेंट पात्र में पूजा सामग्री भगवान के श्री चरणों में अर्पित की और श्री चारभुजानाथ का आशीर्वाद लिया।   
गांव के मध्य स्थित नीम चौक में अखाड़े का मुकाम लगाया गया। बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष अंबालाल मंडावरा और उस्ताद मुकेश मालवीय का अंजुमन कमेटी के सदर सलाउद्दीन शेख, हुसैनी अखाड़ा के उस्ताद रज्जाक शेख, खलीफा सलीम मंसूरी द्वारा साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों और गांव के युवाओं सहित बुजुर्गो ने एक से बढ़ाकर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।   
इस दौरान बजरंग मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अर्जुनलाल परमार, लक्ष्मीचंद जूणी, दयाल सुथार, सुरेश सुथार, सूरजमल बोरीवाल, धीरज गोराणा, रामसिंह सिसौदिया, मदन माली, जहुर हुसैन, अजीत शेख, मोहम्मद शेख, चन्दन सालवी, कन्हैयालाल सोनी, संतोष राव, पुखराज माली, सुनील जैन, पूनमचंद शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु लोहार, राजेश रावल सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।   
कांग्रेस नेता हरीश दुआ ने बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों के लिए अपनी तरफ से बनियान भेंट किए। बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष अम्बालाल मंडावरा, उस्ताद मुकेश मालवीय सहित समिति के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता हरीश दुआ का धन्यवाद ज्ञापति किया।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE