BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 12:06 pm
BIG NEWS : जिले के गांव मोरवन में आज अन्नकूट महोत्सव, शाम को ठाकुर जी को भोग लगाकर होगा महाप्रसाद का वितरण, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव रावला चौक मोरवन में आज मंगलवार शाम 5 बजे अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें अन्नकूट प्रसाद बनाकर नगर के संपूर्ण मंदिरों पर ठाकुर जी को प्रसाद का भोग लगाकर संपूर्ण नगरवासियों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। बालाजी मित्र मंडल ने संयुक्त रूप से बताया है कि ग्राम में क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए आज अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें सभी नगरवासी क्षेत्रवासी रावला चौक गणेश पंडाल पर पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करे। 
पौराणिक कथाओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को खत्म किया था और सभी ब्रजवासियों को बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पर्वत के नीचे ब्रजवासियों ने सात दिन बिताए थे। उस समय सभी लोग अन्न और फल एकत्रित करते थे और फिर साथ में मिल बांटकर खाते थे। ऐसा माना जाता है कि संकट के समय में भी वह खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता था जिसे भगवान कृष्ण भी साथ में सभी के साथ मिलकर खाते थे। तभी से इसे अन्नकूट प्रसाद के रूप में माना जाने लगा। 
आपको बता दें कि अन्नकूट शब्द का अर्थ अन्नों का मिश्रण होता है। भगवान के लिए अन्नकूट प्रसाद में कई तरह की सब्जियों को मिलाकर मिक्स सब्जी, पूड़ी और रोटी आदि बनाया जाता है जिसका भगवान को भोग लगाते हैं। मान्यता है कि जो कोई भी अन्नकूट का प्रसाद बनाकर ठाकुर जी को भोग लगाता है उसके घर में गांव में अन्य की कमी नहीं रही और ठाकुर जी की विशेष कृपा उस परिवार व गांव पर बरसती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE