सनावद। नगर के कृषि उपज मंडी मेला ग्राउंड में गिरिराज ग्रुप के द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के पूर्व प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर से भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा का श्रवण प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनिरुद्ध आचार्य के मुखारविंद से संपन्न होगी। कलश यात्रा का जगह-जगह सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक मंचों से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में हाथी, घोड़े, डीजे, तासे, बागी तथा चलित झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त जन शामिल हुए ।