जीरन। हकियाखाल कोटड़ी इस्तमुरार में रेल्वे द्वारा किसानो का आम रास्ता रेल्वे द्वारा फाटक क्रमाक 129 बन्द कर दी गई थी। जिससे किसानो के खेत पर जाने का रास्ता बन्द हो गया। जिसको लेकर हकियाखाल फाटक पर नीमच-जीरन रोड़ पर किसानो द्वारा चक्काजाम किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर जीरन तहसीलदार, जीरन थाना प्रभारी, रेल्वे अधिकारी और रेल्वे ठेकेदार पहुंचे। ग्रामीणों और किसानो ने उनके सामने मार्ग चालू करने की बात रखी और विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद ग्रामीणो ने जाम को खोला।