BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 12:54 pm
KHABAR : महामण्डलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज अल्पप्रवास के दौरान पहुंचे देवास,  हिंदु संगठनों ने किया स्वागत, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में जगतगुरु आदि शंकराचार्य की 108  फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण समारोह में हिस्सा लेने के पश्चात अल्पप्रवास पर महामण्डलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज श्री पंचदशनाम (जूना अखाड़ा) देवास पहुंचे। क्षिप्रा व देवास नगर में अनेक जगहों पर हिन्दू संगठनों सहित राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ परिवार ने महामण्डलेश्वर का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।महामण्डलेश्वर गिरी जी महाराज ने माँ चामुण्डा टेकरी पर दर्शन किए। अपने वक्तव्य में महामण्डलेश्वर ने कहा कि मुझे देवास में आकर बहुत अच्छा लगा। देवास के युवा हिन्दू व गौमाता के लिए कार्य कर रहे है जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक हुआ है। जो राम का है वही भारत का है। वहीं भारत पर राज करेगा जो राम की बात करेगा। जिसको राम नहीं कहना है। उसके लिए पाकिस्तान खुला है। दुनिया का सबसे बड़ा सत्य और विश्वास माँ है। जब हम सब भारत में पैदा हुए है। हमने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अपनाया है। तो वह व्यक्ति कैसे कह सकता है कि सनातन धर्म नही है। देश में रहने वाले सभी सनानती है। जो सनातन धर्म को नही मानता वह भारत छोड़ दे। कुछ लोग गलत राजनीति करके हिन्दू धर्म के खिलाफ बात करते है। मैं एक ही बात कहूंगा कि हम पुनरू एक बार विश्व गुरू की ओर कदम बड़ा रहे है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। देश में स्थित सभी तीर्थ स्थलों की दशा बदल रही है, जिससे पता लगता है कि केन्द्र व प्रदेश में बैठी सरकार किस प्रकार कार्य कर रही है। में आज के युवाओं से कहना चाहता हूँ कि अपने माता-पिता का अपमान न करे। मैं नही चाहता कि भारत में एक भी वृद्धाश्रम हो। आज का युवा सनानती अपने माता-पिता की सेवा के साथ गौमाता व बहन बेटियों की रक्षा करे। कांग्रेस सरकार के समय गौमाता की क्या हालत थी हम सब जानते है। सरकार द्वारा गौशालाओं का निर्माण किया जाकर संचालन किया जा रहा है, जिसमें गौमाता सुरक्षित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE