दलौदा। मंदसौर से अहमदाबाद जा रही अशोक ट्रेवल्स की बस एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हुई है। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इंदौर से चलकर जोधपुर जा रही अशोक ट्रेवल्स की बस का कुछ दिन पहले खाचरोद के समीप फर्ना खेड़ी फंटा पर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई यात्री घायल हुए थे। बीती रात्रि लगभग 1 बजे के करीब अशोक ट्रेवल्स की बस का एक बार फिर एक्सीडेंट हो गया। मंदसौर से अहमदाबाद जा रही अशोक ट्रेवल्स की यह बस प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उदयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर स्थित देबारी के समीप आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
प्रताप नगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश पिता सेनाराम उम्र 70 वर्ष निवासी दलोदा रेल जोकि मंदसौर दलोदा थाना दलोदा रेल के निवासी है एवं प्रहलाद ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी शामगढ़ मंदसौर जिला का रहने वाला जो की बस का खल्लासि बताया जा रहा है इस दुर्घटना में इन दोनों की मृत्यु हो गई है बस क्रमांक एमपी 14- पी ए- 0454 अशोक ट्रेवल्स मंदसौर की बस में जो व्यक्ति घायल हुए हैं उनके नाम महेश पिता साकल राम उम्र 37 वर्ष निवासी मालनखेड़ा जावरा व संतोष पुत्र जगदीश दमामी उम्र 40 वर्ष निवासी दलोदा रेल मंदसौर थाना क्षेत्र दलौदा बताए जा रहे हैं बस में सवार अन्य लोगों की को भी मामूली चोटे आई हैं।