BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 3:38 pm
BIG NEWS : खारे और गंदे पानी से परेशान वार्डवासी हुए लामबंद, कलेक्टर कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन, मतदान के बहिष्कार की दी चेतावनी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। शहर के सीतामऊ फाटक वार्ड क्रमांक 26 के रहवासी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि अगर हमारी वाजिब मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव का हम लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 
वार्ड वासी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 26 में रहने वाले लोग पीने के पानी को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। विगत 15 से 20 वर्षों से खारा और गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी पीने के कारण कई तरह की बीमारियां हो रही है। मंदसौर शहर में 15 साल से भाजपा शासन कर रही है उसके बावजूद भी कोई जनप्रतिनिधि हमारी समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। भाजपा-कांग्रेस सभी जनप्रतिनिधियों को हमारे वार्ड की बड़ी समस्या से अवगत कराया मगर आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। इस गंदे पानी पीने से करीब 90 प्रतिशत लोगों में पथरी की बीमारी हो चुकी है। पानी ज्यादा खारा होने के कारण कपड़े धोने में भी दिक्कत आ रही है और कपड़े भी ज्यादा नहीं चलते हैं। बर्तनों में गंदा मेल जम जाता है। कई बार शिकायत करने पर कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या को सुनने नहीं आया। वार्ड वासियों में काफी आक्रोश है और सभी एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। अगर हमारी समस्या का निवारण नहीं हुआ तो आने वाले विधानसभा चुनाव का वार्ड क्रमांक 26 के सभी लोग बहिष्कार करेंगे किसी भी कीमत पर हम लोग मतदान नहीं करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE