BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 5:16 pm
KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर सामूहिक रूप से एक साथ निकले बेवाण, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर     

Share On:-

रामपुरा। भादवा सुदी ग्यारस जलझूलनी एकादशी को नगर में परम्परानुसार आदर्श हिन्दू सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के सभी मंदिरों के बेवाण सामूहिक रूप से जगदीश मंदिर एकत्रित होकर चल समारोह बैंड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ शाम छ: बजे शुरू हुआ। जो नगर के मुख्य मार्ग गणपति चौक, छोटा बाजार, चुना कोठी, सूरज घाट, होते हुए लालबाग पहुंचे। जलझूलनी एकादशी चल समारोह बैंड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ पंक्तिबद्ध टेक्टर ट्राली में सजाई गई झाँकीया चल रही थी। समारोह के आगे अखाड़ो के पहलवान हेरत अंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वैसे तो कई पहलवानों ने अपने करतब दिखाए लेकिन नन्ने बालक के करतब ने सबका मन मोह लिया। जगह-जगह बेवाण का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था नगर में कई जगहों पर स्थाई झाँकीया भी बनाई गई। मार्गो में जगह-जगह स्वल्पाहार की व्यवस्था भी देखी गई। चल समारोह को लेकर प्रशासन चौकस रहा। 
चल समारोह लालबाग के बाद शिवाजी चोराह होते हुए बड़ा बाजार से देर रात दुर्गा सागर तालाब पहुंचा। जहाँ नगर के सभी मंदिरों के देव बेवाण को स्नान कराया गया। बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं चलित झाँकीयो में प्रथम सूर्यवंशी कुशवाह समाज नवयुवक मंडल द्वारा बनाई गई रावण-अंगत संवाद रही जिन्हें आदर्श हिन्दू सेवा समिति की और से पांच हजार एक सो रुपए व शील्ड दी गई, द्वितीय स्थान पर रेगर समाज बादिपुरा रही जिन्हें स्वर्गीय मानसिंह नाहटा की स्मृति में चार हजार एक सो रुपए की राशि दी गई, स्थाई झाँकीयो में पंजाबी समाज द्वारा बनाई गई बाबा बर्फानी रही जिन्हें स्वर्गीय हरदयाल खुराना की स्मृति में तीन हजार एक सो रुपए की राशि दी गई, द्वितीय स्थान बाल गणेश समिति द्वारा शबरी के बेर रही जिन्हें स्वर्गीय शांतिलाल जैन की स्मृति में दो हजार एक सो रुपए की राशि दी गई, तृतीय स्थान पर तम्बाकू गली द्वारा बनाई गई झाँकी वामन भगवान की रही जिन्हें चिमनलाल मणिक की स्मृति में एक हजार एक सो रुपए की राशि दी गई। वहीं चल समारोह में फैंसी ड्रेस में अर्जुन कुशवाह प्रथम स्थान पर रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE