पिपलियामंडी। आज कबीर इंटरनेशनल स्कूल में छप्पन भोग आरती का आयोजन किया गया गणपति बप्पा की कृपा हम सभी पर बनी रहे इसी भावना के साथ विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर कमलेश पमनानी एवं डॉ रश्मि पमनानी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल परमार प्राचार्य अतुल कुमार श्रीवास्तव उप प्राचार्य प्रीति कपूर वह समस्त स्टाफ ने मिल जुलकर छप्पन भोग का आयोजन किया सर्वप्रथम सभी ने मिलकर बप्पा की महाआरती की फिर छप्पन पकवान गजानन को अर्पित कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।