BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 6:24 pm
KHABAR : धार्मिक नगरी जीरन में अनंत चतुर्दशी पर 1008 अखण्ड रामायण पारायण के संकल्प से शुरू होगा रामायण पाठ, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। धार्मिक नगरी जीरन में फिर एक बार धर्म ध्वजा फहराते हुए इतिहास रचने की तैयारी हो चुकी है। लगभग पांच दशक यानी 50 वर्ष से अखण्ड रामधुन की प्रभातफेरी निकालने के अलावा नगर के मंदिरो पर एक एक वर्ष तक अखण्ड रामायण पारायण करने का संकल्प पूरा करने के बाद अब जीरन नगर में इस बार एक महासंकल्प रामायण पठनकर्ताओ ने लिया है। 
गुरुवार 28 सितंबर को अंनत चतुर्दशी को गायत्री शक्ति पीठ परिसर जीरन में 1008 अखण्ड रामायण पारायण का संकल्प लेकर रामायण पारायण शुरू किया जाएगा। इसके पूर्व सुबह 6 बजे मालियों की बावड़ी स्थित विजय हनुमान मंदिर से ढोल ढमाके के साथ संकल्प यात्रा प्रारम्भ होगी जो किलेश्वर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पहुंचेगी। यहां विधि विधान से 1008 रामायण पठन का संकल्प लेकर रामायण पारायण शुरू होगा। लगभग 24 घण्टे में एक रामायण पारायण होता है इस मान से लगभग दो वर्ष 9 माह में 1008 रामायण पारायण का यह संकल्प पूरा होगा। समूचे क्षेत्र में अब तक यह सबसे अनूठा और ऐतिहासिक रामायण पारायण का संकल्प होगा। जिसमें नगर सहित आसपास रामायण पठन कर्ता अपनी भागीदारी देते रामायण पठन कर सकते है। धर्मप्रेमी सज्जनों और नगरवासियों से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE