मनासा। तहसील सहित ग्राम भाटखेडी में भी गणेशोत्सव की धूम है। मनासा-कंजार्डा मार्ग पर स्थित गांव भाटखेड़ी नगर के अति प्राचीन खांडिया गणेश मंदिर में हर साल की तरह ही इस साल भी बुधवार की रात 8 बजे बप्पा को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं पूरे मंदिर परिसर को रोशनी व फूलो से सजाया गया। मंदिर पर महाआरती का कर प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें नगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए।