खनियाधाना। मॉडल संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आमसभा(।ळड) का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी संकुल स्तरीय संगठनों से अध्यक्ष और दुर्गा संकुल संगठन से सभी ग्राम संगठनों के पधाधिकारी और स्टाफ , सभी सीएलएफ प्रेरक, बैंक सखी,कृषि सखी,नारी अधिकार केंद्र सीआरपी और ग्राम संगठन से आए पदाधिकारी व समूह की दीदीया उपस्थिति रही। मंच संचालन रजनी राजा ग्राम संगठन सिनाबल कलां द्वारा किया गया, कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती पूजन, दीदियो द्वारा सीएलएफ गान , जेंडर सपथ से शुरू हुई पश्चात् अतिथियों का स्वागत किया गया, और ग्राम संगठन से आई दीदियों ने सीएलएफ के पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया उसके बाद संकुल संगठम के मॉडल सीएलएफ की प्रगति प्रतिवेदन , ऑडिट रिपोर्ट ,वार्षिक लेनदेन, वार्षिक कार्य योजना का वाचन किया गया।
और 30 बिंदु के महत्व के बारे में विस्तार से वाचन किया गया व उससे होने वाले लाभ के बारे मैं बताया साथ ही मीरा बाई के द्वारा 13 बिंदु, नए गतिविधि, ऑडिट, लोकस ऐप, ग्रेडिंग, नए समुह, एफएनएचडब्लू , जेंडर विषयो पर वाचन किया गया। ज्योति लोधी द्वारा जैविक खेती के महत्व पे प्रकाश डाला व अधिक से अधिक जैविक खेती करने के लाभ के बारे में बताया गया। सीएलएफ अध्यक्ष शशी बाई द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी ग्राम संगठन से बातचीत की और सीआरपी और ग्राम संगठन पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर इस वित्तीय वर्ष मैं ग्राम संगठन को कैसे बेहतर बनाया जाए और सभी की समस्याएं सुन उनके समाधान करने के भी प्रयास किए जाए इस हेतु जिला कार्यालय से कोर कमेटी बैठक में चर्चा की जाएगी।