BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 12:49 pm
REPORT : वन परिक्षेत्र महू की बीट बडगोंदा में मृत अवस्था में मिला तेन्दुआ, शव पोस्टमार्टम कर किया दाह संस्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। वन परिक्षेत्र महू की बीट बडगोंदा में आज एक तेन्दुआ मृत अवस्था में पाया गया। वन विभाग की टीम द्वारा तेन्दुए के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार किया गया।

वन मंडलाधिकारी वन मंडल इंदौर ने बताया कि परिक्षेत्र सहायक बडगोंदा को आज 27 सितम्बर को लगभग प्रातः 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि वन परिक्षेत्र महू की बीट बडगोंदा के कक्ष क्रमांक 69 में एक तेन्दुआ मृत अवस्था में पाया गया है। इस पर वन परिक्षेत्राधिकारी महू एवं स्टाफ मौका स्थल पर उपस्थित हुए। मौके पर आसपास वारदात एवं हादसे के सबूत की छानबीन की गई तथा तलाशी ली गई, परन्तु मौके पर कुछ नहीं मिला। तेन्दूए के शरीर पर किसी भी प्रकार की क्षति नही पाई गयी। मौके पर फोटोग्राफ्स लिये गये तथा वीडियो भी तैयार किया गया। मृत तेन्दुए के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक पशु चिकित्सालय डॉ. अम्बेडकर नगर, महू द्वारा वन अमले की उपस्थिति में किया गया। पोस्टमार्टम उपरांत मृत तेन्दूए को बडगोंदा के कक्ष क्रमांक 71 के वनक्षेत्र में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत तेन्दूए का दाह संस्कार किया गया तथा तेन्दुए के समस्त अंग जलने तक सभी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE