गरोठ। सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई विस्तारीकरण परियोजना लागत 193.37 करोड़ एवं सिंचाई क्षमता 12250 हेक्टेयर का भूमि पूजन आज ग्राम हतुनिया में किया।
इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।