BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 12:52 pm
KHABAR : फीडरों का लॉस घटाने के लिए एक्शन प्लान के साथ कार्य करें, चैयरमेन रघुराज एमआर ने दिए बोर्ड मिटिंग में निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। बिजली आपूर्ति गुणवत्ता से हो, साथ ही जहां ज्यादा लॉस आ रहा है, वहां सघन मॉनिटरिंग/एक्शन प्लान के साथ कार्य किया जाए। इससे ज्यादा लॉस वाले फीडरों की स्थिति में समय पर सुधार लाया जा सकेगा।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चैयरमेन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव रघुराज एम.आर. ने ये निर्देश दिए। गुरुवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मिटिंग के दौरान वर्चुअल रूप से मौजूद रघुराज एमआर. ने कहा कि बिजली चोरी, अनियमितता रोकने के साथ ही तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानि को दायरे में लाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी अधिकारी ध्यान दें। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने लाइनमैन स्तर के कर्मचारी से लेकर मुख्यालय द्वारा लॉस कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फील्ड ऑफिसर 3 रूपए से कम प्रति यूनिट  राजस्व वाले फीडरों के लिए गंभीरता से लॉस कम करने में जुटे हैं। इस अवसर पर कंपनी के बोर्ड मेम्बर डॉ. प्रशांत सालवान, डॉ. राकेश सक्सैना, पुनीत दुबे, सचिन तालेवार, मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE