मल्हारगढ़। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घर से शिवना नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। पर्पट जानकारी के अनुसार 18 साल का युवक राजकुमार प्रजापति घर से शिवना नदी में तैरने और नहाने गया था। लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से युवक पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाने से पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और ग्रामीण पानी में राजकुमार की तलाश कर रहे हैं।