गरोठ। तहसील क्षेत्र के गांव कोटडाबुजुर्ग में सात वर्षों से गौरीनंदन ग्रुप द्वारा गणेश स्थापना की जा रही है। यहां पर दस दिनो तक गणेश जी की प्रतिमा के सामने गरबा डांडिया बालक बालिकाएं द्वारा खेला गया। प्रतिदिन नाट्य मंचन व सांस्कृतिक कार्यकम भी आयोजित किये गये। गांव में विभिन्न स्थानों पर गणेश जी प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां रोज सुबह और शाम को विशेष आरती की गई।
गुरुवार को बडे ही धुमधाम डोल डीजे के साथ जुलुस निकाला गया। जुलुस के दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंनत चतुर्दशी पर हवन शांति कर महाआरती की गई। उसके बाद विसर्जन किया गया है। जुलुस में बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे।