नीमच। सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में विद्यार्थियों को विद्यालय के ऊर्जावान और छात्र हितेषी प्राचार्य के एस जैन के विशेष प्रयास से भोपाल में आईएएस/आईपीएस के कोचिंग संचालक,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्ध लेखक, प्रखर वक्ता , मोटीवेशनल स्पीकर प्रो पुरुषोत्तम मेघवाल ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायी उदबोधन में आव्हान किया कि वे अभी से अपना लक्ष्य तय कर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा हेतु सिविल सर्विसेज में अपना कैरियर बनाने हेतु जुट जाए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजन ,माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुई। ततपश्चात प्राचार्य जैन,उपप्राचार्य महेश शर्मा , प्राथमिक प्र.अध्यापक मंजुला धीर ने मेघवाल का तिलक, पुष्पगुच्छ और शब्द सुमन से स्वागत किया प्राचार्य जैन ने प्रो.पुरुषोत्तम मेघवाल का परिचय देते हुए बताया कि वे नीमच जिले के ही मूल निवासी हैं और इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्रामीण परिवेश में ही हुई । मेघवाल ने सिविल सर्विसेज,आयकर, शिक्षा,उच्च शिक्षा विभाग जैसे केंद्र एवं राज्य सरकारों के कई विभागों की शासकीय सेवाओ से त्याग पत्र देकर राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों को व्यापक रूप से निर्वहन करने हेतु भोपाल में आईएएस और आईपीएस कोचिंग संस्थान खोला, जिसके माध्यम से अभी तक लगभग 150आईएएस/आईपीएस अधिकारी बनाकर राष्ट्र एवं समाज हित मे दीप प्रज्वलित करने का प्रयास किया जो राष्ट्र में बदलाव का संकल्प रखते हैं। जैन ने बताया कि प्रो मेघवाल सप्ताह में दो दिन शनिवार, रविवार, गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में आईएएस/आईपीएस की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग देते हैं।
इस अवसर पर अपने प्रेरणा दायी उदबोधन में प्रो.पुरुषोत्तम मेघवाल ने छात्रों से आव्हान किया कि हमें अभी से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए । अधिक से अधिक पुस्तकों का अध्ययन करने से ज्ञान बढ़ता है। विद्यार्थी जीवन से ही अपने लेखन कौशल का पूर्ण विकास जरूरी है। पढ़ाई का मतलब रटना और परीक्षा पास करना नहीं है ,बल्कि पढ़कर रुकना उस पर मंथन करना और लिखना है । मेघवाल ने जिज्ञासु छात्रों के मन में उठे प्रश्नों का समाधान भी किया। विद्यालय की शिक्षिका विनीता अग्रवाल के पूछने पर मेघवाल ने बताया कि जब वह सिविल सर्विसेज में थे तो उन्हें लगा कि वह अकेले समाज मे बदलाव नहीं ला सकते इसलिए उन्होंने अपने कोचिंग संस्थान में ऐसे कई आईएएस,आईपीएस ऑफिसर तैयार करने का संकल्प लिया जो समाज सेवा का बीड़ा उठाने को तैयार हो।
विद्यालय परिवार के द्वारा प्रो मेघवाल को सीएम राइज विद्यालय के विजन ,मिशन और मूल्य पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया l
आभार प्रदर्शन विद्यालय के उप प्राचार्य महेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका विनीता अग्रवाल द्वारा किया गया।