नीमच। बीते कई दशकों से प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाला बजरंग व्यायाम शाला का भव्य चल समारोह आयोजन आज भी परंपरा अनुसार आयोजित होगा । जानकारी देते हुए बजरंग व्यायाम शाला के सदस्य बृजेश वाल्मीकि ने बताया कि बीते कई दशकों से बजरंग बरामशाला का भव्य चल समारोह शहर में निकलता है । जिसमें एक से बढ़कर एक आकर्षण के केंद्र रहते हैं इस बार भी विशेष ढोल पार्टी, डीजे और आकर्षक मनमोहक झांकियां चल समारोह का आकर्षण रहेगी, चल समारोह शाम 8:00 बजे बजरंग व्यायाम शाला श्रीमाधोपुर बालाजी मंदिर महू रोड नीमच से प्रारंभ होगा जो की महू रोड पुलिया से होते हुए बारादरी, फव्वारा चौक, कमल चौक, भारत माता चौराहा, पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग तिराहा, घंटाघर नया बाजार से बारादरी होते हुए पुनः बजरंग व्यायाम शाला माधोपुर बालाजी मंदिर महू रोड नीमच सूर्योदय के साथ पहुंचेगा । चल समारोह में बजरंग व्यायाम शाला सहित विभिन्न व्यायाम शालाओं के पहलवान हैरत अंगेज करतब भी प्रदर्शित करेंगे, व्यायामशाला के पदाधिकारी ने आयोजन में शामिल होने के लिए सभी जिलेवासियों से अपील की है ।