BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 5:52 pm
BIG NEWS : जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्योहार हर्षोल्लास से मनाया, कस्बे में निकला जुलूस, कांग्रेस नेताओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी गुरुवार को कस्बे में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्यौहार के मौके पर  प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तेद थे।
इस आशय की जानकारी देते हुए सदर डॉ रईस खान ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आगाज सुबह 09 बजे हजरत रमजान अली सरकार के आस्ताने शरीफ पर चादर पेश करने के साथ हुआ तथा 09.30 बजे मदरसा गोसिया से बैंड बाजों के साथ जलसे की शुरुआत हुई। जलसा ईदगाह परिसर, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, बापू बाजार, अहिंसा पथ और चौधरी मोहल्ला होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा, जहां हजरत लाल खां मियां सरकार की दरगाह पर चादर और सलातो सलाम पेश करने के बाद जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी बीएल भाभर चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ जुलूस में शामिल थे।
जुलूस के दौरान कांग्रेस नेता समंदर पटेल और राजकुमार अहीर ने अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। बाद में कमेटी की ओर से नेताओं की दस्तार बंदी की गई।
जलसे में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग बैंड के साजिंदो के साथ मिलकर हुजूर की शान में झूम झूम कर नातिया कलाम पढ़ रहे थे, वही युवा टोली डीजे की धुन पर पूरे जोशो खरोश के साथ हुजूर की शान में झंडे लहराते हुए चल रहे थी। बाद नमाज जोहर के हजरत लाल खां मियां दरगाह परिसर में मंच पर खुसूसी मेहमानों की मौजूदगी में सदर डॉ रईस खान के हाथों परचम कुसाई के बाद मदरसों के बच्चों का कार्यक्रम शुरू हुआ तथा उन्हें इनामात तकसीम किए गये, और शाम को आवाम के लिये लंगर का आयोजन भी किया गया।
इसी तरह ग्राम बड़ी में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। जहां ग्रामीणों महिला पुरुष और बच्चों तथा नौजवानों में त्यौंहार के प्रति पूरा उत्साह देखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE