झालावाड़। जिले क़े भवानीमंडी में अनंत चतुर्दशी पर आदिनाथ गणपति चौथ माता मंदिर से लगभग 1 बजे शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा मे सभी भक्त गणों
द्वारा अपने-अपने घरो व दुकानों से विराजमान गणपति जी की मूर्तियों को विसर्जन क़े लिए साथ में रखा गया। शोभायात्रा में आगे ही आगे बेंड बाजे व ढ़ोल से गणपति जी का स्वागत किया गया। मन मोह लेने वाली झाकियों ने नगर वासियों का मन प्रफ्फुलित किया। शोभायात्रा मे सभी भक्तगण द्वारा गणेशजी की पूजा अर्चना की। गणेश चौथ माता मंदिर क़े गणेशजी क़े साथ साथ पेट्रोल पम्प क़े सामने विराजमान गणेशजी और अम्बे माता मंदिर क़े यहां विराजमान गणेश जी क़े दर्शन का नगरवासियो को लाभ प्राप्त हुआ। जगह-जगह फूलो की वर्षा की गई व प्रसादी का वितरण किया गया।