बुरहानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि, निर्धारित समयावधि अनुसार सभी चुनावी प्रशिक्षण संपन्न कराये जाये। निर्वाचन के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बुरहानपुर में सामग्री वितरण व वापसी एवं मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। यह निर्देश संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर सरोज सिंह परिहार, डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई सहित अन्य नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।