BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<     NEWS : गांव पालड़ी के अग्निवीर भानु प्रताप सिंह का.. <<     आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब चम्बल मुरैना ने सरकारी स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रात के.. <<     देवास जिला अभिभाषक संघ चुनाव.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात ताजिया और अलम के.. <<     KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 6:48 pm
JOB : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, शासकीय आईटीआई में होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमि. द्वारा 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 24 वर्षीय आयु के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में वर्ष 2018 से 2023 तक के 50 प्रतिशत अंको के साथ आईटीआई उत्तीर्ण तथा 40 प्रतिशत अंको के साथ दसवीं उर्त्तीण आवेदक भाग ले सकते है। प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मशीनिस्ट से आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष आवेदक भाग ले सकते है। आवेदन के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई की अंकसूची एवं पहचान पत्र आदि की दो-दो छायाप्रतियां एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। चयनित आवेदक का प्रारंभिक वेतनमान 21500 सीटीसी रहेगा। जिसमें इन हैण्ड 14700 रूपए, पीएफ, ईएसआई, कैंटीन, एपीपी एवं अन्य भत्ते रहेंगे। इसके साथ ही यूनिफोम, सेफ्टी शूज, जीपीए एवं मेडिकल एवं ग्रुप इंश्योरेंस भी अन्य सुविधाओं में रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE