नीमच। ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर वर्क फॉर कम्पैशन संस्था द्वारा नीमच में क्रमांक 2 ग्राउंड और विभिन्न बस्तियों में निवासरत गरीब बच्चों, महिला पुरुषों को चप्पलें और खाने पीने की सामग्री वितरित की गई। संस्था के सदस्यों द्वारा अपने हाथों से नंगे पैर घूम रहे बच्चों को चप्पलें पहनाई गई। बिस्कुट नमकीन और कोल्ड ड्रिंक्स का वितरण किया गया। संस्था द्वारा प्रदान की वस्तुएं पाकर निर्धन लोगों के चेहरे खुशियों से खिल उठे।
संस्था के सदस्य मोहम्मद रशीद ने बताया कि नबी ए करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का पैगाम है कि गरीबों के साथ दया और करुणा से पेश आओ। हर संभव उनकी मदद करो। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए हमारी संस्था वर्क फॉर कंपेशन द्वारा मानव सेवा के कार्यों को अंजाम दिया जाता है। आज इस अवसर पर मोहम्मद राशिद, शकील मंसूरी, शोएब कुरैशी, लोकेंद्र, अरुण, साहिल कुरेशी, रिहान कुरेशी, वाहिद कुरेशी और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।