BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:10 pm
BIG NEWS : अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ भारी मन से श्रद्धालुओं ने विसर्जित किए गणेश जी, नपा ने बनाए विसर्जन के लिए तीन स्थान, आवश्यक संसाधन के साथ 30 से अधिक कर्मचारी रहे तैनात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ, के जय घोष लगाते हुए श्रद्धालु भारी मन से अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की प्रतिमा लेकर हजारों की संख्या में नीमच में विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। रिद्धि सिद्धि के दाता की मूर्ति के साथ ढोल नगाड़े बजाते, नृत्य करते हुए भक्तगण शहर की सड़कों पर दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि नीमच में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 10 दिनों तक भक्त जनों ने भगवान गणेश जी की स्थापना अपने घर, संस्थान और पंडालों में करके पूजा अर्चना की। कार्य सिद्धि, सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश प्रतिमा को विसर्जित करते हुए श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर कहा कि 10 दिनों के उल्लास के बाद आज गणेश जी को विदा करते हुए ऐसा लग रहा है जैसे घर परिवार का बड़ा सदस्य हमसे दूर हो रहा है। आज गणेश उत्सव के 10 दिन पूरे होने पर नगर पालिका नीमच द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थल संजीवनी नाला, शिवघाट और सीताराम जाजू सागर बांध पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया। विसर्जन के लिए नगर पालिका नीमच द्वारा सुरक्षा के साथ चाक चौबंद व्यवस्थाएं की। गणेश प्रतिमा के लिए पांच संग्रह स्थल, तीन विसर्जन स्थल तय किए गए। 30 से अधिक नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए। आवश्यक संसाधन भी विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। संजीवनी नाले पर विसर्जन हेतु शुद्ध जल भरकर विशेष कुंड बनाया गया। इसमें विधि विधान से गंगाजल भी डाला गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE