BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:26 pm
KHABAR : कालिका माता मंदिर पर छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, खुब सराह लोगों ने, आज आखिरी झांकी के साथ आयेंगी शिव बारात, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में आज कालेश्वर मंदिर पर देश विदेश में प्रसिद्ध छतरपुर के ख्यातनाम बागेश्वर धाम की झांकी सजाई गई। 
झांकी में बागेश्वर बालाजी मंदिर में बेठे है और बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को व्यासपीठ बैठकर कथा करते हुए भक्त का पर्चा खोलते हुए दर्शाया गया है। वहीं झांकी में सेवक बालाजी को चंवर डोलते हुए भी दिखाया गया है। यह झांकी दर्शकों को बहुत अधिक पसंद आई। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कालिका माता मंदिर पर भी डोल ग्यारस से आंनद चौदस तक झांकियां सजाई जा रही है। इस दौरान माता काली चित्तौड़गढ़, सांवलिया सेठ जी को छप्पन भोग की भी आकर्षक नयनाभिराम झांकियां कालका माता नवयुवक मंडल द्वारा सजाई गई। 
शहर में मुख्य मंदिर श्री चारभुजा नाथ पर भी पिछले तीन दिनों से लगातार सुंदर और आकर्षक नयनाभिराम झांकियां सजाई जा रही है। इसके साथ ही वार्ड नं तेरह में भी झाड़ फूंक करने तथा लोकदेवता तेजाजी महाराज की झांकी सजाई गई। 
आज आयेंगी शिव बारात तो सजेगी झांकियां
शहर में शिव मंदिर से शिव नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ माता पार्वती से विवाह रचाने शिव बारात लेकर आयेंगे। शिव बारात में नंदी गण भूत प्रेत सहित सुर नर गंधर्व बाराती बनकर आयेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE