BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:48 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव देवरी खवासा और किसान का खेत, जब सोयाबीन काटते वक्त महिला के साथ हुई ये घटना तो आनन फानन में परिजनों ने लगाई अस्पताल दौड़, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिवार में पसरा मातम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी खवासा में गुरुवार की शाम 6 बजे करीब खेत पर सोयाबीन कटाई कार्य कर रही एक मजदूर आदिवासी महिला कावरी बाई पति दारजी डामोर उम्र करीबन 50 वर्ष निवासी कुशलगढ़ जिला झाबुआ अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन महिला को मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार मजदूरी के लिए बुधवार को देवरी खवासा आया था। गुरुवार गांव के समीप खेत पर सोयाबीन फसल कटाई करते समय महिला अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजन समझे गर्मी और थकान की वजह से ऐसा हुआ होगा। इसलिए खेत पर करीब आधे घंटे तक बेहोशी की हालत में सुलाकर रखा, लेकिन उसके बाद कोई हलचल नहीं होने पर उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE