BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 7:57 pm
KHABAR : श्री खेड़ापति गणेश मंदिर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, भण्डारे का हुआ आयोजन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर के खेड़ापति गणेश मंदिर हनुमंतिया रोड स्थित पर गणेश चतुर्थी से दस दिवस गणेश उत्सव के तहत श्री खेड़ापति गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में नित्य महा आरती एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या सुंदरकांड, छप्पन भोग प्रसादी आदि का आयोजन सा आनन्द चला। 
इसी क्रम में अनन्त चतुर्दशी के पावन पर्व पर प्रातः श्री गणेश पूजन व महाआरती के पश्चात 11 बजें से महा प्रसादी भण्डारा चला जो सांयकाल तक चलता रहा। जन सहयोग से भव्य भण्डारें में नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, नायब तहसीलदार नितीन, पत्रकार संघ सदस्य व कई समाज के वरिष्ठ जन, राजनेता, जन जनप्रतिनिधि, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, समाजसेवी जनों द्वारा मुख्य अतिथि के बतौर पहुंचकर भण्डारे में भाग लिया श्री गजानन मंदिर पर गणेश उत्सव के तहत दस दिवसीय आयोजन के विसर्जन अवसर पर महा आरती के पश्चात महा प्रसादी भंडारे का आयोजन अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। 
उक्त कार्यक्रम में तन मन धन से श्री खेड़ापति गणेश सेवा समिति के सदस्य पुरे समय लगें रहें कार्य क्रम में पधारी नगर की जनता का आभार बजेश माली ने माना। नगर की सैकड़ों जनता महिला-पुरुषों ने श्री खेड़ापति गणेश के दर्शनों एवं महा आरती व भंडारे का लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE