BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2023, 8:02 pm
KHABAR : विवेकानंद शाखा के तत्वाधान में भारत जानो प्रतियोगिता परीक्षा के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम क्रिएटिव माइंड्स स्कूल नीमच पर संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत की नीमच विवेकानंद शाखा का महत्वपूर्ण प्रकल्प भारत को जानो प्रतियोगिता नगर के विद्यालय क्रिएटिव माइंड्स स्कूल, प्रगति हाई स्कूल नीमच, ओसियन ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन सरवानिया महाराज, विद्यालयों में लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई 493 विद्यार्थियों में से जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परिषद परिवार के द्वारा प्रमाण पत्र मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्रिएटिव माइंड्स स्कूल के डायरेक्टर विकास मदनानी, स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित कुमार राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सींहल, उपाध्यक्ष मितेश गट्टानी, प्रकल्प संयोजक श्वेता जोशी, वरिष्ठ गोपाल कृष्ण पंचारिया, अजीत रांगणेकर, कमल गोपाल गर्ग, मीना मानवत, ओसियन पर्ल स्कूल के भरत अहीर उपस्थित थे। भारत जानो प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में परिषद के सचिव ललित राठी द्वारा बच्चों को इसका क्या उद्देश्य है एवं यह कार्यक्रम हम क्यों करते हैं। इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन क्रिएटिव माइंड्स स्कूल की शिक्षिका नेहा अम्ब द्वारा किया गया। सफल आयोजन के लिए स्कूल डायरेक्टर, विद्यार्थी एवं परिषद परिवार का आभार सचिव ललित कुमार राठी ने माना।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद तीनों ही स्कूल से प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले 18 विद्यार्थियों की शाखा स्तर पर परीक्षा कराई गई। उसमें से दो सीनियर वर्ग से ओसियन पर्ल स्कूल सरवानिया महाराज के विद्यार्थी तनिष्क पाटीदार प्रथम, प्रियंका मालू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग से ओसियन पर्ल स्कूल से कीर्ति चांडक ने प्रथम एवं क्रिएटिव माइंड्स स्कूल की अनुष्का पोरवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए चारों विद्यार्थियों ने उज्जैन में होने वाली प्रांतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान प्राप्त किया। चारों विद्यार्थी उज्जैन में दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE