BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सरोजिनी लीडिया, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: सतनबाडा मार्ग पर अटल सागर बांध के पास.. <<     GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<     VIDEO NEWS: शिवपुरी जिले के बैराड़ पहुँचे पूर्व.. <<     REPORT : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नेत्रदान.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ एवं शिव.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए दिन.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश में आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में मायावती, बीजेपी-कांग्रेस पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 10:03 am
HOROSCOPE TODAY : वृषभ, धनु और कुंभ समेत तीन राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आज आनंदमय रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत करने में कामयाबी मिलेगी। कुछ नए लोगों से आप जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी और आप सबके साथ मिलजुल कर उन्हे आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माताजी के सेहत में  कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके प्रति आपको सावधान रहना होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा और वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप मिलकर आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारी से किसी की सलाह को आप पूरा करेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने व्यवहार में शिष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपके कुछ प्रयास सफल रहेंगे । नेतृत्व करने की क्षमता  का आपको पूरा लाभ मिलेगा । व्यापार में आज आपको बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान थे तो वह आज पूरी हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आज आप अपने बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपनाने की कोशिश करेंगे और आर्थिक मामले में आज आप व्यस्त रहेंगे लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ कामों में यदि आपने जल्दबाजी दिखाई तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते है। एक बजट बनाकर चले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आज आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

 

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे और किसी प्रतियोगिता में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कला व कौशल में सुधार आएगा। कुछ योजनाओं को पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी, लेकिन पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके प्रति आदर और सम्मान बनाने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपकी जीत मिलेगी। आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके अंदर प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए सलाह करना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। घर परिवार में आपके करीबी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए आवश्यक रहेगा, जो आपको आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मामा पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरा जोर देंगे और करीबियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आप आज सच की राह पर चलेंगे, लेकिन आपके विरोधी उनमें रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और घर परिवार में आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। परिजनों के साथ आज का समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी काम में आप निडर होकर आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करेंगे। भावनात्मक विषय आज प्रभावशाली रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।


मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए कला- कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व को बल मिलेगा। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपनी आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। किसी भूमि व भवन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। आपको अपनी आय और व्यय का एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यापार में आज तेजी आएगी, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। आप अपनी क्रिएटिविटी से अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE