भौंरासा। ईद मिलादुन्नबी पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत की खुशी में गुरुवार को नगर में मुस्लिम समाजजनों ने उत्सवी माहौल के साथआकर्षक जुलूस निकाला तालिब शाह वली बाबा की दरगाह पर सुबह समाजजन इकट्ठा हुए। सरकार की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते हुए यह जुलूस नगर के एमजी रोड से होते हुए ईदगाह पर पहुंचा यहां पर तकरीर और दुआ मांगी गई इसके बाद जुलूस वापस नन्ने मोहल्ले की मस्जिद ग्राउंड में पहुंचा यहां पर जुलूस का समापन हुआ जहा शहर काजी के द्वारा पैगंबर साहब की जयंती इस्लामी कैलेंडर हिजरी के अनुसार 12 रबी.उल.अव्वल को आती है। उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने की बात कही गई। जुलूस के दौरान बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, फल आदि बांटी गई। यहां मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बधाई देकर देश में अमन चौन की दुआएं की यहां पर मुस्लिम समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर नगर के हाजी, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, समाजसेवी, पत्रकारो का सम्मान किया गया साथ ही अच्छे नंबरों से पास होने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए।