BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 10:52 am
KHABAR : अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारो से गुंजा रामपुरा, विधि विधान के साथ दी बप्पा को विदाई, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर  

Share On:-

रामपुरा। गणेश भगवान चतुर्थी पर घर-घर दस दिनों के लिए विराजित हुए थे, अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन करने की परम्परानुसार आज बप्पा को विदाई दी जायेगी। दस दिन तक घर में विराजने के बाद गणपतिजी अनंत चतुदर्शी के दिन अपने घर वापस चले जाते हैं, और भक्त उनके अगले साल वापस आने की कामना करते हैं। नगर में जगह-जगह विराजित भगवान गणेशजी जगदीश मंदिर एकत्रित हुए वहां से गाजे बाजे ढोल ढमाको आतिशबाजी के साथ बप्पा का बिदाई जुलुस प्रारंभ हुआ। जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकला गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए नगर के मार्गो पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जुलुस गणपति चौक, छोटा बाजार, चुना कोठी, सूरज घाट, होता हुआ लालबाग पहुंचा बाद वहां से शिवाजी चौराहा होते हुए बड़ा बाजार, बाल उद्यान होता हुआ दुर्गासागर तालाब पहुंचा जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान गणेशजी को अबीर और गुलाल के साथ विदाई गीत गाते हुए हर्षौल्लास के साथ अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विदा किया गया। बप्पा की विदाई के जुलुस में प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE