BREAKING NEWS
NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 11:40 am
KHABAR : केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कराया आशाग्राम में कुष्ठ रोगियों के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बने आवासों में गृह प्रवेश, बोले- पीएम मोदी ने पूरा किया गरीबों के पक्के मकान का सपना, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। गरीब व्यक्ति के पास पक्का मकान नही होने से उन्हे सर्दी, गर्मी, बारिश सहित हर मौसम की मार को सहना पड़ता है। कई बुजुर्ग की तो उम्र पक्के मकान का सपना देखते हुए ही निकल गई। परन्तु गरीबों के पक्के मकान के सपने को पूरा किया है प्रधानमंत्री आवास योजना ने। योजनान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पक्के मकान के लिए राशि दी जाती है। जिससे कि गरीब व्यक्ति अपना पक्का बनाकर उसमे अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी के साथ जी सके। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने उक्त बाते गुरूवार को आशाग्राम में कुष्ठ रोगियों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बने हुए आवासों में हितग्राहियों के गृह प्रवेश के दौरान कही। 

इस दौरान लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार जनहितैषी सरकार है, इसलिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिनका मुख्य उद्देश्य देशवासियों के जीवन स्तर को सुधारना है। अनेक विकास कार्याे का किया लोकार्पण प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल एवं लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने गुरूवार को आशाग्राम परिसर बड़वानी में 50 लाख रुपये की लागत से बने संजीवनी क्लिनिक, 30 लाख रुपये की लागत से डिपो परिसर में बने फायर स्टेशन, 10 लाख रुपये की लागत से बने आंनवाड़ी भवन तथा 45 लाख रुपये की लागत से 18 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण किया। 

इस दौरान कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, भाजपा महामंत्री विक्रम चौहान, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा, वार्ड पार्षद मोहन बामनिया, आशाग्राम के सचिव डॉ. एसएन यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE