BREAKING NEWS
NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, प्रदेश में फिर एक्टिव होगा मानसूनी सिस्टम, आगामी 24 घंटे में कई जिलों में होगी झमाझम, जानिये कैसा रहेगा मालवा के नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में कल 30 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होगा। बीते 24 घंटों में सीधी, धार, रतलाम, सिवनी और गुना में बारिश हुई। बाकी शहरों में गर्मी का असर रहा। नीमच व मंदसौर जिले में भी मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में एमपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 29 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 43.5 इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया मध्यप्रदेश में कल 30 सितंबर से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इससे जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में मध्यम से तेज बारिश होगी। हालांकि, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में सिस्टम का असर दिखाई नहीं देगा। आज शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर रहेगा।

आगामी 24 घंटे में यहां होगी बारिश-
प्रदेश में आगामी 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में हल्की बारिश होगी। वहीं मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। कल कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE