BREAKING NEWS
KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 1:30 pm
KHABAR : विधानसभा क्षेत्र के मुड़वारा एवं बड़वारा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों को बताई शिवराज सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं का किया प्रचार, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विकास और गरीब कल्याण महाअभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कटनी जिले में विधानसभा बहोरीबंद तथा विधानसभा विजयराघवगढ़ के ग्राम- गाम में दो प्रचार रथों के माध्यम से  प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले के विधानसभा मुड़वारा के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डाे सहित विधानसभा बडवारा के में मझगवां, नन्हवाराकलॉ, नन्हवारा खुर्द, पठरा, बिजौरी, अतरिया चपहनी, अमाडी, बनहरा, बनहरी, रूपौद, के ग्रामों में प्रचार-प्रसार किया गया। 

प्रचार रथ के भ्रमण के दौरान लोगों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की महत्वकांछी योजनाओं से संबंधित विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये गये। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो- कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों लगने वाले हाट-बाजार, विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार- प्रसार किया किया जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को उनसे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE